नई दिल्ली: छोटे पर्दे के एक्टर हिमांशु मल्होत्रा और उनकी पत्नी अमृता खानवलकर ने हफ्तों तक कड़ी मेहनत करने के बाद "नच बलिए 7" का खिताब अपने नाम कर ही लिया। इन दोनों ने अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया। नच बलिए 7 की ट्राफी के साथ 30 लाख रूपए का चेक भी मिला है।
कलर्स चैनल पर प्रसारित हेने वाले सीरियल "उतरन" के स्टार और रियल लाइफ कपल रश्मि और नंदीश संधू दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरे स्थान पर बिग बॉस के चर्चित कपल करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल रहे।
Latest Bollywood News