चेन्नई, अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन आगामी तेलुगू-तमिल फिल्म 'साइज जीरो' में अतिथि भूमिका निभाएंगे। इसमें अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म में नागार्जुन एक अहम अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। उनका इसमें होना इस फिल्म के लिए एक बड़ा सहारा है। वह अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं।"
प्रकाश कोवेलामुदी निर्देशित 'साइज जीरो' में अनुष्का शेट्टी एक मोटी युवती की भूमिका में हैं। उन्होंने इसके लिए वजन बढ़ाना भी शुरू कर दिया है।
फिल्म में अभिनेता आर्य और सोनल चौहान भी हैं। फिल्म संदेश देती है कि शरीर के आकार और प्यार का आपस में कोई लेना-देना नहीं है।
Latest Bollywood News