नई दिल्ली: मनोरंजन की दुनिया में लाइफ ओके चैनल पर 15 अगस्त से नया टी वी सीरियल दफा 420 धमाल मचाने आ रहा है। यह सीरियल हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को शाम 8 बजे प्रसारित हुआ करेगा। यह सीरियल सारेगामा लिमिटेड और माहिर फिल्मस के बैनर तले बन रहा है। इसकी पंच लाईन ''ठगने वाले जायेंगे हवालात,क्यों कि चोर पुलिस ने मिलाया है हाथ'' को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीरियल हँसाने,गुदगुदाने के साथ दुनिया के सबसे बड़े ठगो से भी दर्शको रूबरू करायेगा।
सीरियल की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में चल रही है, इस सीरियल में ऑफिस ऑफिस सीरियल फेम मनोज पाहवा,यूविका चौधरी और अमित मिस्त्री मुख्य भूमिका में है। इस सीरियल के किरदार आपको हसाते गुदगुदाते हुए ठगी की वारदातो को सॉल्व करते नज़र आएंगे। यह पहला ऐसा शो है जो क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगा रहा है, अब देखना यह होगा कि दर्शको को यह सीरियल कितना पसंद आता है। वैसे सीरियल का प्रोमो देख कर पता चलता है कि यह नया सीरियल ज़रूर दर्शको के बीच अपनी लोकप्रियता बनायेगा।
Latest Bollywood News