निगार खान और उनके परिवार के सभी लोग इस मौके पर बहुत खुश नजर आए। निगार ने अपनी शादी में सफेद और लाल रंग का लहंगा पहना था साथ ही उन्होंने भारी ज्वेलरी पहनी हुई थी, निगार यहां बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। वहीं गौहर ने भी सजने सवरने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने गुलाबी और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने गले में तो कुछ नहीं पहना लेकिन कानों में काफी भारी बालियां पहनी हुई थी। उन्होंने बालों को बांध कर सिर पर बोडला लगाया हुई था जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रहीं थी।
Latest Bollywood News