मुंबई: मुख्यधारा के कलाकारों कंगना रनौत, राजकुमार राव, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शिरकत करते हुए इस आयोजन के प्रति अपना समर्थन जताया। यह आयोजन स्वतंत्र फिल्मकारों को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाता है। ये भी पढ़ें- MAMI: फिल्मोत्सव में लगा सितारों का मेला, देखिए तस्वीरे आदित्य रॉय कपूर, हुमा कुरैशी, 'प्यार का पंचनामा' के अभिनेता कार्तिक आर्यन और 'ये जवानी है दीवानी' के निर्देशक अयान मुखर्जी भी कल शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे, जिसके चलते इसका व्यावसायिक महत्व बढ़ गया। इस समारोह के खत्म होने के बाद लगभग सभी सितारे अपने-अपने घर जाने की बजाय नीता अंबानी और अनिल अंबानी द्वारा अयोजित पार्टी में शामिल होने पहुंचे। जैकलीन फर्नांडीज, कैटरीना कैफ, हुमा कुरैशी, ऋचा चढ्ढा समेत सभी कलाकार जो फिल्मोत्सव में मौजूद थे, बाद में नीता अंबानी की पार्टी में शिरकत करते हुए दिखे। अंबानी के घर के बाहर सितारों का तांता लग गया था। कई सितारे एक के बाद एक वहां पर आते हुए दिखे और कुछ ने ठहर कर मीडिया कर्मियों के सामने तस्वीरों के लिए पोज भी दिए। पार्टी की वजह क्या थी ये तो अभी तक किसी को पता नहीं चल पाई है, लेकिन सितारों ने अपने पहनावे और स्टाइल से कोई कसर नहीं छोड़ी थी इस मौके को भव्य दिखाने के लिए। देर रात तक चली इस पार्टी में सभी हस्तियों ने मिलकर खूब धमाल मचाया। अगली स्लाइड में देखिए पार्टी में पहुंचे सभी सितारों की तस्वारें- जैकलीन फर्नांडीज अपना 'पाउट' पोज देती हुईं। कैटरीना कैफ और निर्देशक आयान मुखर्जी भी यहां आते दिखे। जेनेलिया यहां पति रितेश देशमुख के साथ पहुंचीं। कंगना रनाउत और ऋषि कपूर भी पार्टी में पहुंचे। कंगना यहां ऑफ वाइट कलर की ड्रेस में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। रवीना टंडन फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के बाद अब इस पार्टी में नजर आई हैं। नीले रंग की साड़ी उन पर खूब जंच रही थी। फिल्म 'मसान' की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी इस पार्टी में पहुंचीं। अभिनेत्री हुमा कुरेशी भी पार्टी में शिरकत करती नजर आईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और अली फजल भी पार्टी में पहुंचे। दिया मिर्जा और तारा शर्मा काफी लंबे समय के बाद इस पार्टी में नजर आए।