A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दृश्यम' में तब्बू का एक और दमदार किरदार

'दृश्यम' में तब्बू का एक और दमदार किरदार

नई दिल्ली: फिल्म 'हैदर' में मां के किरदार के लिए तारीफें बटोर चुकी प्रतिभाशाली अभिनेत्री तब्बू 'दृश्यम' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। तब्बू 'चीनी कम' व 'चादंनीबार' जैसी फिल्मों में सशक्त

'दृश्यम' में तब्बू...- India TV Hindi
'दृश्यम' में तब्बू का एक और दमदार किरदार

नई दिल्ली: फिल्म 'हैदर' में मां के किरदार के लिए तारीफें बटोर चुकी प्रतिभाशाली अभिनेत्री तब्बू 'दृश्यम' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। तब्बू 'चीनी कम' व 'चादंनीबार' जैसी फिल्मों में सशक्त महिला किरदारों के लिए जानी जाती हैं। इस बार वह आईजी मीरा देशमुख के किरदार में होंगी, जो सच्चाई जानने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

एक बयान में बताया गया कि यह तब्बू का अब तक का सबसे कठिन किरदार होगा।

निशिकांत कमात द्वारा निर्देशित 'दृश्यम' में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में होंगे। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार के व्यक्ति विजय सालगोंकर की भूमिका निभाएंगे।

पेनोरामा स्टूडियोज और वायकॉम 18मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म का निर्माण मंगत पाठक, अजीत आंधरे और अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

Latest Bollywood News