कराची: हिंदी फिल्म 'उफ! इट्स टू मच' से बॉलीवुड में कदम रख रही पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना खान बालीवुड की फिल्मों में 'मसाला और सेक्स' का बोलबाला होने से चिंतित हैं। अरमीना की पाकिस्तानी फिल्म 'बिन रोये' पाकिस्तान में ईद पर रिलीज हुई। पाकिस्तानी समाचारपत्र 'डॉन' ने गुरुवार को उनके हवाले से कहा, "लोगों को अहसास नहीं है कि मैं पाकिस्तान से पहले बॉलीवुड में काम कर चुकी हूं। आमतौर पर कलाकारों ने पाकिस्तान से बॉलीवुड का रुख किया है।"
उन्होंने कहा, "लेकिन मैं बॉलीवुड को लेकर फिक्रमंद हूं।"
अरमीना को लगता है कि फिल्मों को उस समाज एवं दर्शकों को दर्शाना चाहिए, जहां से वे जन्म लेती हैं और साथ ही आप जितना कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। लेकिन उनकी नजर में बॉलीवुड मसाला और सेक्स फिल्मों तक सीमित होकर रह गया है।
अरमीना ने कहा, "भारत इससे कहीं बढ़कर है। दर्शन, इतिहास, सपने और भारत की समृद्धि एवं इसके लोग कहां हैं?"
Latest Bollywood News