A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान का दीदार है पाकिस्तान से आई मरीज सबा की ख्वाहिश (देखें वीडियो)

सलमान खान का दीदार है पाकिस्तान से आई मरीज सबा की ख्वाहिश (देखें वीडियो)

नई दिल्लीः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश में भी है और उन्हीं में से एक हैं पाकिस्तान के कराची की सबा जो विल्सन नामत बीमारी से जूझ रहीं

सलमान से मिलना चाहती...- India TV Hindi
सलमान से मिलना चाहती है पाकिस्तान से आई मरीज सबा

नई दिल्लीः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश में भी है और उन्हीं में से एक हैं पाकिस्तान के कराची की सबा जो विल्सन नामत बीमारी से जूझ रहीं है। इस बीमारी की वजह से सबा का दिमाग काम नहीं कर रहा है, लीवर में इंफेक्शन हो गया है साथ ही हाथ-पैर में कोई हरकत नहीं हो रही है।

कराची के अस्पताल में सबा का इलाज न हो पाने की वजह से उसकी मां उसे भारत ले आई जहां मुंबई से जसोला अस्पताल में उसका मुफ्त इलाज हो रहा है।

धीरे-धीरे सबा ठीक हो रही है और जल्द ही वो अपनी मां के साथ अपने वतन वापस लौट जाएगी। लेकिन उसकी मां का कहना है कि सबा जाने से पहले एक बार सलमान खान से जरूर मिलना चाहती है। सबा सलमान की बहुत बड़ी फैन है और दुआ करती है कि दबंग खान एक बार उससे ज़रूर मिले।

अब ये तो देखना पड़ेगा कि सबा की ये इच्छा क्या सलमान खान पूरी करते है कि नहीं।

वैसे सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक पाकिस्तानी लड़की जो भारत में आकर फंस जाती है उसे वापस उसके देश तक ले जाने की कोशिश करते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म इस साल ईद पर रीलीज़ होगी।

देखें वीडियो-

Latest Bollywood News