A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Phantom trailer launch पर कबीर खान की पत्रकार से हुई झड़प

Phantom trailer launch पर कबीर खान की पत्रकार से हुई झड़प

मुंबईः फिल्म निर्देशक कबीर खान की आने वाली फिल्म 'फैंटम' के ट्रेलर लांच पर उनकी एक पत्रकार के साथ झड़प हो गई। 'फैंटम' का ट्रेलर शनिवार को लांच किया गया। कबीर ने कार्यक्रम के दौरान

Phantom trailer launch: कबीर खान...- India TV Hindi
Phantom trailer launch: कबीर खान भिड़ें पत्रकार से

मुंबईः फिल्म निर्देशक कबीर खान की आने वाली फिल्म 'फैंटम' के ट्रेलर लांच पर उनकी एक पत्रकार के साथ झड़प हो गई। 'फैंटम' का ट्रेलर शनिवार को लांच किया गया। कबीर ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की इस मानसिकता पर अफसोस जताया कि आतंकवादी सीधे पाकिस्तान से आते हैं, उन्होंने कहा कि यह बात सही नहीं है।

उन्होंने कहा, "दोनों तरफ के लोग (भारत-पाकिस्तान) एक दूसरे के साथ तब तक नहीं जुड़ सकते, जब तक किसी एक भी तरफ कट्टरपंथी तत्व मौजूद होंगे। लोगों के बीच शांति कायम करने के लिए दोनों देशों से कट्टरपंथियों का सफाया करना होगा।"

कबीर के इस बयान पर वहां मौजूद एक पत्रकार उत्तेजित हो गया और गुस्से में चीख पड़ा।

इस पर कबीर ने पत्रकार से कहा, "पहले तो आप इस तरीके से मुझसे बात न करें। मुझे यह बर्दाश्त नहीं। यदि आप चिल्ला कर बात करेंगे, तो मैं आपसे कोई बात नहीं करूंगा।"

कबीर ने गुस्से पर काबू करते हुए कहा कि..

Latest Bollywood News