नई दिल्ली: बाम्बे वेल्वेट का बाक्स आफिस पर इतना बुरा हाल होगा, ये शायद ही किसी ने सोचा होगा। रणबीर कपूर-अनुष्का शर्मा स्टारर व अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म पिछले हफ्ते रीलीज़ हुई पीकू से पटखनी खा रही है।
जहां बाम्बे वेल्वेट ने अपने पहले तीन दिनों में 10.30 करोड़ रूपए की कमाई की है वहीं अमिताभ बच्चन, दीपिका पादूकोण और इरफान खान की पीकू ने अपने दूसरे वीकेंड में 14.60 करोड़ की कलेक्शन के साथ दस दिनों में कुल 56.02 करोड़ रूपयों की कमाई कर ली है।
बाम्बे वेल्वेट को ज्यादातर समीक्षकों से बुरी कहानी के लिए अवहेलना मिल रही है। वहीं पीकू दिन ब दिन लोगों से तारीफे बटोर रही है और नतीजतन बाक्स आफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।
90 करोड़ की लागत से बनी बाम्बे वेल्वेट अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है लेकिन बाक्स आफिस का हाल देखते हुए लग रहा है कि उनको भीषण नुक्सान होगा।
Latest Bollywood News