A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पीकू' ने पहले तीन दिन में कमाएं 25 करोड़ रूपये

'पीकू' ने पहले तीन दिन में कमाएं 25 करोड़ रूपये

नई दिल्ली: शूजित सरकार निर्देशित 'पीकू' न केवल फिल्म जगत बल्कि सिने प्रेमियों को भी पसंद आ रही है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत में ही बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये से अधिक कमा

पीकू ने पहले वीकेंड...- India TV Hindi
पीकू ने पहले वीकेंड में कमाएं 25 करोड़ रूपये

नई दिल्ली: शूजित सरकार निर्देशित 'पीकू' न केवल फिल्म जगत बल्कि सिने प्रेमियों को भी पसंद आ रही है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत में ही बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए है। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण एवं इरफान खान अभिनीत 'पीकू' 8 मई को भारत में 1,300 और विदेशों में करीब 200 सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श के अनुसार, 'पीकू' ने शुक्रवार को 5.32 करोड़ (रुपये), शनिवार को 8.70 करोड़ और रविवार को 11.20 करोड़ की जबर्दस्त कमाई की। इसके साथ ही पहले सप्ताहांत में इसकी कुल कमाई 25.22 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

आदर्श ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, "टीम 'पीकू' को सलाम। असाधारण कमाई। एक बार फिर साबित हो गया है कि विषय सामग्री ही महत्वपूर्ण है।"

पीवीआर पिक्चर्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म को मिली अभी तक की प्रतिक्रिया जबर्दस्त है।"

Latest Bollywood News