A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोटे पर्दे का रुख करेंगी ये HOT ट्विटर क्वीन

छोटे पर्दे का रुख करेंगी ये HOT ट्विटर क्वीन

मुंबई- अभिनेत्री पूनम पांडे धारावाहिक 'नादानियां' और 'प्यार मैरिज स्स्ह्ह..' से छोटे पर्दे पर शुरुआत करने जा रही हैं। इसमें वह 'जलेबी बाई' की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। पूनम को कई रियलिटी शो जैसे

छोटे पर्दे का रुख...- India TV Hindi
छोटे पर्दे का रुख करेंगी ये HOT ट्विटर क्वीन

मुंबई- अभिनेत्री पूनम पांडे धारावाहिक 'नादानियां' और 'प्यार मैरिज स्स्ह्ह..' से छोटे पर्दे पर शुरुआत करने जा रही हैं। इसमें वह 'जलेबी बाई' की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। पूनम को कई रियलिटी शो जैसे 'कॉमेडी क्लासेस' और 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए जाना जाता है। वहीं अब वह दो धारावाहिकों में नए अवतार में दिखाई देंगी।

पूनम 'नशा' और 'मालिनी एंड कंपनी' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मैं 'नादानियां' और 'प्यार मैरिज स्स्ह्ह..' के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यह पहली बार है। दर्शक मुझे नए अवतार और अलग भूमिका में देखेंगे।"

उन्होंने कहा, "शो की शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह फिल्मों की तरह नहीं था, इसलिए शुरुआत में वातावरण आशंकित था, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि सभी सह-कलाकार सहायक और सहयोगी थे।"

टेलीविजन धारावाहिक 'नादानियां' और 'प्यार मैरिज स्स्ह्ह..' का प्रसारण चैनल बिग मैजिक पर होगा। इसमें पूनम प्रमुख भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें- पूनम पांडे फिर करेंगी हॉट योग, टीजर हुआ आउट

Latest Bollywood News