नई दिल्लीः योग दिवस को लेकर देश भर में तैयारी शुरु हो गई है। वहीं बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं। हर कोई किसी न किसी तरह का योगा कर रहा है और भला पूनम पांडे को हम कैसे भूल सकते है। कोई बड़ा मौका हों और ट्विटर क्वीन पूनम अपनी मौजूदगी दर्ज न करवाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो इस बार भी नशा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक विडियो साझा किया जिसमें वो योगा करते हुए दिख रही हैं। पूनम को योगा करते देख किसी का भी मन कर बैठेगा योग अपनाने का। वीडियो शेयर करने से पहले पांडे ने एक हैश टैग बनाया जिसमे लिखा था #YogaKaroTohPoonamPandeyJaisa । और ऐसे कैसे हो सकता था कि उनके फैंस इसे रीट्वीट न करें। और थोड़ी ही देर में पूनम ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। अगली स्लाईड में देखिए पूनम को योग करते हुए। पूनम पांडे इस साल फिल्म 'हेलन' में दिखेंगी।