मुंबई: प्रभुदेवा का कहना है कि उन्हें फिल्म एबीसीडी 2 से अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है। इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत लगी है। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा द्वारा रखी गई एक विशेष स्क्रीनिंग में प्रभुदेवा ने कहा कि मुझे फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह अच्छी कमाई करे। हमने इस पर बहुत मेहनत की है।
एबीसीडी 2 एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित बताई गई है। यह 2011 की फिल्म एबीसीडी: ऐनीबॉडी केन डांस का सीक्वल है।
फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि सीक्वल पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है। यह एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है। रेमो और उनकी टीम-वरुण धवन और श्रद्धा कपूर सहित सभी ने कमाल का काम किया है।
एबीसीडी 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है।
Latest Bollywood News