A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 101.47 करोड़, बनी साल की दूसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर

प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 101.47 करोड़, बनी साल की दूसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर

नई दिल्ली- सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने सिर्फ तीन दिनों में 101.47 करोड रुपए कमा लिए है। सूरज बड़जातिया द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो के बाद खिलाड़ी कुमार की सिंह इज ब्लिंग (54.44 करोड़) और ब्रदर्स (52.08 करोड़) तीन दिन की कमाई के मामले में तीसरे और चौथे स्थान पर है। वेलकम बैक ने 51 करोड़ का बिजनेस किया था। वरुण धवन की 'एबीसीडी 2' ने तीन दिनों में 46.35 करोड़ का बिजनेस किया था। खिलाड़ी कुमार की 'गब्बर इज बैक' ने 40 करोड़, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने 38.1 करोड़, रणवीर सिंह की 'दिल धड़कने दो' ने 37.05 करोड़ की नेट कमाई की थी पहले वीकेंड में।

अक्षय की बेबी ने 35.9 करोड़ वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फैन्टम ने 33.18 करोड़ की कमाई की थी। अजय देवगन की दृश्यम ने 30.06 करोड़ और रणबीर कपूर की 'रॉए' ने 28 करोड़ कमाए थे।

Latest Bollywood News