A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पद्मश्री सम्मान मेरी कड़ी मेहनत का फल: प्रियंका चोपड़ा

पद्मश्री सम्मान मेरी कड़ी मेहनत का फल: प्रियंका चोपड़ा

अपने अमेरिकन टीवी शो के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद पदम सम्मान से अलंकृत बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि, उनके लिए यह सब किसी सपने के सच होने जैसा है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

मुंबई: अपने अमेरिकन टीवी शो के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद पदम सम्मान से अलंकृत बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि, उनके लिए यह सब किसी सपने के सच होने जैसा है और राष्ट्रीय सम्मान उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।

इसे भी पढ़े:- प्रियंका को मिला 'क्वांटिको' के लिए 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स'

प्रियंका ने मॉन्टि्रयल से फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया,  “फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ से ‘बाजीराव मस्तानी’ तक और ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड पाने तक अब पद्मश्री.... मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मैं किस एहसास से गुजर रही हूं। मुझे लगता है कि जैसे मेरा सपना सच हो गया है।“

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि यह सब मेरी कड़ी मेहनत का फल है। मैं अपने काम को कभी हल्के में नहीं लेती।“

बता दें, प्रियंका को हाल ही में अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया था। इसके बाद अब उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

प्रियंका इन दिनों अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो के उनके बेहतरीन अभिनय को दर्शकों से खूब वाहवाही मिल रही है। उनके इस शो को भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा वह जल्द ही प्रकाश झा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 2003 में आई फिल्म ‘गंगाजल’ का सीक्वल है। फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News