A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा बनीं सबसे सेक्सी एशियाई महिला

प्रियंका चोपड़ा बनीं सबसे सेक्सी एशियाई महिला

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटेन के एक वार्षिक सर्वेक्षण में सबसे सेक्सी एशियाई महिला का अपना खिताब बरकरार रखा।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

लंदन: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटेन के एक वार्षिक सर्वेक्षण में सबसे सेक्सी एशियाई महिला का अपना खिताब बरकरार रखा। लंदन के साप्ताहिक समाचार पत्र ईस्टर्न आई द्वारा एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं के चयन के लिए कराए गए लोकप्रिय सर्वेक्षण के 2015 संस्करण में सोशल मीडिया पर विश्वभर के लाखों लोगों ने वोट दिया जिसमें गायिका एवं अभिनेत्री प्रियंका ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रियंका ने कहा, मैं यह खिताब अपने पास बरकरार रखकर खुश हूं। मेरे लिए वोट करने वाले हरेक व्यक्ति का बहुत बहुत शुक्रिया। कम से कम एक साल के लिए मुझे सेक्सी होने का एहसास कराने के लिए ईस्टर्न आई का शुक्रिया । सभी महिलाओं को मेरी सलाह है कि यह सब दिमाग में होता है। क्वांटिको में शानदार अभिनय करके प्रशंसा बटोर रही प्रियंका ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार यह खिताब जीता है।

ईस्टर्न आई के मनोरंजन विभाग के संपादक और सूची के संस्थापक असजाद नाजिर ने कहा , प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित कर रही हैं और कई प्रशंसकों का दिल जीत रही हंै। यह इस बात से साबित होता है कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में गैर एशियाई लोगों ने उनके लिए वोट दिया।  इस सूची में लोकप्रिय टीवी अदाकारा सनाया ईरानी पिछले साल के मुकाबले एक पायदान उपर चढकर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि टेलीविजन अभिनेत्री दृष्टि धामी तीसरे स्थान पर रहीं।

दीपिका पादुकोण चौथे और कैटरीना कैफ पांचवें स्थान पर रहीं। इनके अलावा निया शर्मा :06:, करीना कपूर खान: 07:, गौहर खान :08:, सोनम कपूर :09: और माहिरा खान :10: शीर्ष दस में शामिल हुईं।

Latest Bollywood News