नई दिल्ली: प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं जय गंगाजल का दूसरा प्रोमो रिलीज हो गया है,जो प्रियंका चोपड़ा के दबंग अंदाज और सुखविंदर की गजब की आवाज के चलते बेहतरीन नजर आ रहा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने कड़क दबंग आईपीएस ऑफिसर आभा माथुर के रोल में नजर आ रही है। प्रोमो देखकर इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के हिस्से जोरदार संवाद आए है जो लोगों को बेहद पसंद आने वाले है। प्रियंका का लुक शानदार नजर आ रहा है और वो एक रियल ऑफिसर के रुप में बॉस के दमदार नजर आ रहीं है जो बिना किसी भय के कानून का राज तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए जानी जाती है।उनके हिस्से जो संवाद आए है उसे देखकर ऐसा लगता है बॉलीवुड की लेडी दबंग का तमगा बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा के हिस्से आने वाला है।
तीन दमदाद डॉयलाग जो लोगों की जुंबा पर चढ़ने वाले हैं।
“मैं यहां टेबल कुर्सी पर बैठकर सलामी ठुकवाने नहीं आई हूं,जिले में क्राइम व्यवस्था और कानून कंट्रोल के लिए आई हूं।“
“जिस वर्दी का आप रखैल समझते हैं वही वर्दी आपको अरेस्ट करेगी,और खींचकर ले जाएगी उसी जनता के सामने जिसके पॉवर का आपने बलात्कार किया है।“
“आज समाज में उसकी इज्जत है जो कानून तोड़ता है लेकिन मैं उसकी इज्जत करती हूं जो कानून तोड़ने वाले को तोड़ता है।“
यह फिल्म 2003 में प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं गंगाजल का दूसरा भाग है। फिल्म की कहानी एसपी आभा माथुर पर आधारित है जिनका ट्रांसफर बांकीपुर जिला बिहार में हो जाता है। यहां वहां के लोकल विधायक के खिलाफ एसपी आभा माथुर की लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4 मार्च को रिलीज हो रही है एक तरफ है दबंग महिला आईपीएस ऑफिसर एसपी आभा माथुर तो दूसरी तरफ है राजनीतिक चौसर का माहिर खिलाड़ी लोकल विधायक जो कानून के नियमों को अपने हिसाब से चलाने का प्रयास करता है। फिल्म में प्रकाश झा ने निर्देशन के साथ ही अभिनय भी किया है। इस लिहाज से यह फिल्म इस बाद प्रकाश झा की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शको के लिए डबल सरप्राइज है।
Latest Bollywood News