A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुरी जगन्नाथ के साथ फिर काम करेंगे महेश बाबू

पुरी जगन्नाथ के साथ फिर काम करेंगे महेश बाबू

चेन्नई: महानायक चिरंजीवी की 150वीं फिल्म के निर्देशन का मौका पाने के बाद निर्माता पुरी जगन्नाथ ने सुपरस्टार महेश बाबू को तीसरी बार अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया है। पुरी और

पुरी जगन्नाथ के साथ...- India TV Hindi
पुरी जगन्नाथ के साथ फिर काम करेंगे महेश बाबू

चेन्नई: महानायक चिरंजीवी की 150वीं फिल्म के निर्देशन का मौका पाने के बाद निर्माता पुरी जगन्नाथ ने सुपरस्टार महेश बाबू को तीसरी बार अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया है। पुरी और महेश पहले तेलुगू फिल्मों 'पोक्किरी' और 'बिजिनेसमैन' में काम कर चुके हैं।

जगन्नाथ ने आईएएनएस को बताया, "मैं तीसरी बार महेश के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं। हमने अभी पटकथा पूरी की है। अपनी वर्तमान प्रतिबद्धताओं को पूरा करते ही हम इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। अभी परियोजना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते।"

महेश इस समय श्रीनू वैतला के साथ तेलुगू ड्रामा 'श्रीमंथुदु' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। वह जल्द ही श्रीकांत अद्दाला के साथ 'ब्रह्मोत्सवम' की शूटिंग शुरू करेंगे।

इधर, चिरंजीवी के साथ जगन्नाथ की फिल्म 'ऑटो जानी' की लांचिंग चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर 22 अगस्त को होगी।

Latest Bollywood News