A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए वीडियो में राधिका बनीं प्रेगनेट वूमेन

नए वीडियो में राधिका बनीं प्रेगनेट वूमेन

नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे का एक वीडिया सोशल साइड पर शेयर किया गया है जिसमें वह एक कामकाजी प्रेगनेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। इस वीडियो में राधिका ने एक बार फिर

Radhika Apte- India TV Hindi
Radhika Apte

नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे का एक वीडिया सोशल साइड पर शेयर किया गया है जिसमें वह एक कामकाजी प्रेगनेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। इस वीडियो में राधिका ने एक बार फिर से अपनी योग्यता को साबित किया है।

ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइड मिंतरा ने अपना नया विज्ञापन रिलीज किया है। इसमें राधिका को एक प्रेगनेंट वर्किंग वुमेन के किरदार में देखा जा सकता है जिसे अपनी जॉब में इसलिए प्रमोशन नहीं मिल पाता क्योंकि वह गर्भवती है और ज्यादा काम नहीं कर पाएंगी।

इसे भी पढ़े:- फिर से राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो हुआ लीक

2 मिन 26 सेकंड के इस वीडियो में शाहिन का किरदार निभाने वाली राधिका को उसकी बॉस कुछ वक्त के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह देती हैं। शाहिन ऐसा नहीं चाहती उसे लगता है कि वह इस हाल में भी काम कर सकती हैं, शाहिन की बॉस उसे समझाती है कि अगले साल उन्हें प्रमोशन दे दिया जाएगा। लेकिन शाहिन जानती है कि वह अपने बेबी और ऑफिस को अच्छी तरह संभाल सकती है।

इसके बाद शाहिन को घर छोड़ने जा रही उसकी बॉस देखती है कि, शाहिन अपना खुद का ऑफिस बनवा रही है जिसे डिजाइन भी उसी ने ही किया है।

अकसर हमने देखा है कि प्रेगनेंट महिलाओं को कुछ महिनों के लिए ऑफिस से छुट्टी लेने की सलाह दी जाती है या महिलाएं खुद ही कुछ वक्त के लिए अपने ऑफिस के कामकाज से छुट्टी ले लेती हैं ताकि वह अपने बच्चे का पूरा ध्यान रख सके। लेकिन ये विज्ञापन उन लोगों की सोच में बदलाव ला सकता जिन्हें ऐसा लगता है कि, अगर कोई महिला प्रेगनेंट है तो वह काम नहीं कर पाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए राधिका का नया वीडियो:-

Latest Bollywood News