A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO : सलमान हुए 50 साल के, 200 सेकेंड में देखिए उनकी जिंदगी के खास पल

VIDEO : सलमान हुए 50 साल के, 200 सेकेंड में देखिए उनकी जिंदगी के खास पल

नई दिल्ली: सलमान कल 27 दिसंबर 2015 को अपना 50वां जन्‍म दिन मना रहे हैं। सलमान के फैंस, उनके परिवार से जुड़े लोग और पूरी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री उनके इस जन्‍मदिन को खास बनाने में जुटे

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: सलमान कल 27 दिसंबर 2015 को अपना 50वां जन्‍म दिन मना रहे हैं। सलमान के फैंस, उनके परिवार से जुड़े लोग और पूरी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री उनके इस जन्‍मदिन को खास बनाने में जुटे हुए। इस खास दिन को ध्‍यान में रखते हुए सैंड आर्टिस्‍ट राहुल आर्या ने भी सलमान खान की फिल्‍मी सफर पर 200 सेकेंड के वीडियो में बेहतरीन स्‍टोरी बनाते हुए, अपनी सैंड की कला के माध्‍यम से उनके खास पलों को बनाया है। इसमें सलमान की फिल्‍मों के बेहतरीन डॉयलाग, शानदार गाने और टीवी की दुनिया में उनकी धमाकेदार इंट्री को भी बहुत उम्‍दा अंदाज में बनाया गया।

सलमान की जिंदगी का सफरनामा उतार-चढ़ाव भरा रहा है, इसे समझने के लिए उनकी ही फिल्‍म का एक संवाद बहुत कुछ कहता है ‘ मेरे बारे में इतना मत सोचना दिल में आता हूं समझ में नहीं’। सलमान खान की जिंदगी का सफरनामा कुछ ऐसा ही रहा है लेकिन बॉलीवुड में "मैनें प्‍यार किया" से शानदार शुरुआत करते हुए प्रेम रतन धन पायो तक सलमान को उनके फैंस आज भी उतना ही पसंद करते हैं जितने की आज से 25 साल पहले, जब उनकी पहली फिल्‍म रिलीज हुई थी। तो सोचे क्‍या रहे हैं आप भी सलमान खान की फिल्‍मी जीवन को 200 सेकेंड में देखिए और अपनी शुभकामना संदेश सलमान के नाम लिख भेजिए। आगे देखिए VIDEO:

 

Latest Bollywood News