A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की अगली फिल्म में दिखेंगी ये अभिनेत्री

रजनीकांत की अगली फिल्म में दिखेंगी ये अभिनेत्री

चेन्नईः सुपरस्टार रजनीकांत की 159वीं फिल्म की तैयारी शुरू हो गई और इसमें उनकी हीरोईन दक्षिण भारतीय फिल्में जैसे 'धोनी' और 'लेजेंड' में काम कर चुकी अभिनेत्री राधिका आप्टे हो सकती है। इस फिल्म की

रजनीकांत की अगली...- India TV Hindi
रजनीकांत की अगली फिल्म में होंगी ये अभिनेत्री

चेन्नईः सुपरस्टार रजनीकांत की 159वीं फिल्म की तैयारी शुरू हो गई और इसमें उनकी हीरोईन दक्षिण भारतीय फिल्में जैसे 'धोनी' और 'लेजेंड' में काम कर चुकी अभिनेत्री राधिका आप्टे हो सकती है।

इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से मलेशिया में शुरू हो जाएगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए राधिका से बातचीत की जा रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। पहले दौर की बातचीत चल रही है।"

इस फिल्म का निर्देशन रजनीकांत करेंगे। फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अभी फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है।

अगस्त के पहले सप्ताह में फिल्म की टीम शूटिंग के लिए मलेशिया रवाना हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- फिर से राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो हुआ लीक

Latest Bollywood News