5. श्रिया सरन: दक्षिण भारत की फिल्मों में श्रिया का बहुत बड़ा नाम है। श्रिया सरन को शिवाजी द बॉस में अपने से 32 साल बड़े रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला। श्रिया के अनुसार उन्हें रजनी से ज्यादा कोई और नहीं भाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें रजनीकांत की प्रतिभा और उनके अंदाज से प्यार हो गया है। श्रिया सरन का कहना है कि रजनीकांत भले ही स्क्रीन पर बहुत बड़े स्टार दिखाई देते हों, लेकिन निजी जिंदगी में वो बेहद साधारण से दिखाई देने वाले शख्स हैं। ये बात और है कि असाधारण व्यक्तित्व और अभिनय प्रतिभा उन्हें औरों से काफी अलग पहचान देती है। श्रिया के लिए वो ऐसे शख्स हैं जिनसे जीवन को अलग तरह से देखने का नजरिया हासिल किया जा सकता है।
Latest Bollywood News