A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की फिल्म के लिए पत्नी लता ने लोन गारंटर बनने से किया इंकार

रजनीकांत की फिल्म के लिए पत्नी लता ने लोन गारंटर बनने से किया इंकार

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता ने आज इस बात से इंकार किया है कि वह बेंगलुरू स्थित कंपनी के किसी भी कथित लोन के लिए गारंटर बनी थीं। उन्होंने अपनेे खिलाफ पुलिस में

रजनीकांत की फिल्म के...- India TV Hindi
रजनीकांत की फिल्म के लिए पत्नी लता ने लोन गारंटर बनने से किया इंकार

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता ने आज इस बात से इंकार किया है कि वह बेंगलुरू स्थित कंपनी के किसी भी कथित लोन के लिए गारंटर बनी थीं। उन्होंने अपनेे खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत को लेकर उसके मालिक के खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है।
     
लता के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार एड ब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेेड ने यह झूठी शिकायत दर्ज कराई थी कि लता के पति रजनीकांत अभिनीत फिल्म कोचादइंया के निर्माता के 14.9 करोड़ रूपए के रिण के लिए वह गारंटर बनी थीं।
     
इसके अनुसार, कंपनी ने फर्जी शिकायत दर्ज कराई थी कि केवल 8.70 करोड़ रूपए ही वापस किये गये और भुगतान से बचने की मंशा के मद्देनजर लता ने फर्जी दस्तावेज के साथ स्थगन का आदेश देने की मांग करते हुए बेंगलुरू अदालत का रूख किया। नाहर
     
बयान के अनुसार,  लता रजनीकांत कभी भी किसी लोन की गारंटर नहीं बनीं जैसा कि आरोप लगाया गया है बल्कि एड ब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अभीरचंद नाहर और उनकी पत्नी चंचल ने एक साल पहले गलत तरीके से गलत लाभ के लिए रजनीकांत पर आपराधिक दबाव बनाया था।
     
बेंगलुरू में नौ जून को एड ब्यूरो की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि लता ने अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश किये और उन्होंने एक मनोरंजन कंपनी को अवैध तरीके से फिल्म के अधिकार बेचे ।

Latest Bollywood News