A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: नवाज शरीफ से बोलीं राखी सावंत, पीएम मोदी से कुछ सीखो

Video: नवाज शरीफ से बोलीं राखी सावंत, पीएम मोदी से कुछ सीखो

पाकिस्तान की किम कारडाशियां कही जाने वाली सोशल मीडिया सनसनी कंदील बलोच की हत्या की हर कोई निंदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में संदेशों की बाढ़ सी आ गई है।

rakhi sawant- India TV Hindi
rakhi sawant

नई दिल्ली: पाकिस्तान की किम कारडाशियां कही जाने वाली सोशल मीडिया सनसनी कंदील बलोच की हत्या की हर कोई निंदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में संदेशों की बाढ़ सी आ गई है। वहीं कंदील बलोच के सपोर्ट में हिंदुस्तान की जानी-मानी आइटम गर्ल और अभिनेत्री राखी सावंत भी खुलकर सामने आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक कंदील बलोच की उन्हीं के भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि कंदील सोशल मीडिया पर बोल्ड वीडियो और फोटो डालने के कारण चर्चा में रहती थीं उन्होंने हाल ही में  पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदा के लिए अपने कपड़े उतार देने का वादा तक कर दिया था।

राखी सावंत हुईं गुस्सा:

फिल्म अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत इस खबर के सामने आने के बाद से काफी नाराज हैं। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नसीहत देते हुए भारतीय पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सीख लेने को कह दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम को हमारे पीएम मोदी जी से सीखना चाहिए कि बेटी बचाओ न कि बेची हटाओ।

Latest Bollywood News