A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार के साथ राखी सावंत का रोमांटिक डांस, एक बार जरूर देखें

VIDEO: बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार के साथ राखी सावंत का रोमांटिक डांस, एक बार जरूर देखें

ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ नया करती ही रहती है। चाहे किसी को लेकर विवादित बयान देना हो यह फिर कोई अजीब ड्रेस पहननी हो, वह चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है...

rakhi- India TV Hindi
rakhi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ नया करती ही रहती है। चाहे किसी को लेकर विवादित बयान देना हो यह फिर कोई अजीब ड्रेस पहननी हो, वह चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसके कारण मीडिया की नजरों नें आ गई हैं। हाल ही में राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे लेकर वह चर्चा में आ गई हैं। इतना ही नहीं राखी के इस वीडियो को देखकर कई लड़कियों को भी जलन हो सकती है। दरअसल इस वीडियो में राखी बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

इस वीडियो में राखी एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान के साथ रोमांटिक मूड में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। किंग खान भी उनके साथ स्टेप्स मिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शाहरुख हमेशा की तरह यहां भी बेहद हैंडसम नजर आ रहें। वहीं राखी भी हमेशा की तरह फनी दिख रही हैं। हालांकि इस बात की तो जानकारी नहीं है कि यह वीडियो किस इवेंट का है, लेकिन राखी ने मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। उन्होंने शाहरुख को सामने देखते ही बिना किसी गाने के डांस कर लिया। राखी पिंक कलर की चमकीली ड्रेस में पहने हुए नजर आ रही हैं।

पिछले दिनों राखी अपनी खास ड्रेस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। हाल ही में कैलिफोर्निया में हुए इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रिशन के मौके पर राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों पर ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उनकी इस पूरी ड्रेस में मोदी की तस्वीरें छपी हुई दिख रही थीं।

Latest Bollywood News