नई दिल्ली: बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत अपने बिंदास अंदाज और खरे जवाबों की वजह से हमेशा ही कॉन्ट्रोवर्सी में रहती है। बॉलीवुड में इन्हें 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' का दर्जा दिया गया है। अपनी आदतों से मजबूर राखी ने एक बार फिर से ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी वजह से वह कॉन्ट्रोवर्सी में वापस आ गईं है। राखी ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना एक वीडियो लॉन्च किया है जिसमें वह ट्विटर पर पोस्ट किए सवालों के ऊट-पटांग जवाब देती हुई नजर आ रहीं हैं। अपनी इस वीडियो को राखी ने 'BAJAOED' का नाम दिया है। राखी ने इस वीडियो में कहा है कि हमेशा वह सबकी बजाती हैं लेकिन इस बार वह लोगों को मौका दे रहीं है कि वो उनकी बजाए। इसके अलावा राखी कई सारी चीजों में खुद को यहां पोर्न स्टार सनी लियोनी से बेहतर बता रहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इंडिया ने सनी को कपड़े पहनने के पैसे दिए हैं। एक यूजर के ट्वीट के जवाब में राखी ने कहा कि "मैंने अपनी क्लीवेज पर बहुत पैसा खर्च किया है, तो दिखाऊंगी ना यार।" बता दें कि सनी और राखी सावंत में काफी पहले से नोक झोंक चल रही है। वह एक-दूसरे के खिलाफ हमेशा ही सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते है। राखी इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। मीका के साथ उनका लिप-लॉक वाला किस्सा तो आपको याद ही होगा जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छा गई थीं। मीका सिंह के चर्चित गाने को लेकर ट्विटर पर एक यूज़र ने ट्वीट किया है "सावंत में लग गई आग" जिस पर राखी का जवाब था "हां, उस किस के बाद मुझ में बहुत आग लग गई है।" अगली स्लाइड में देखें राखी सावंत का पूरा वीडियो:-