नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिवाली के मौके पर दिल्ली में अपने खुशमिजाज अंदाज में नजर आए। दोनों ने रंगोली बनाई, पटाखे व दीए जलाए और कार्ड खेले।
'तमाशा' के कलाकार मंगलवार को राजधानी में मौजूद थे, जहां उन्होंने शाम का आनंद लिया।
दीपिका, पायल जैन द्वारा डिजाइन की गई साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि रणबीर रोहित बल द्वारा डिजाइन की हुई काली जैकेट और मैरून कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आए।
इसे भी पढ़े:- रणबीर कपूर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को फिर किया प्रपोज
दोनों साथ-साथ दीया और फुलझड़ी जलाते काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं उन्होंने कार्ड खेलकर अपना भाग्य भी अजमाया और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
दीपिका ने बताया की दिवाली पर वह बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ होंगी, और इसके बाद वह मुंबई में मेगास्टार अमिताभ बच्चन की वार्षिक पार्टी में मौजूद होंगी।
रणबीर भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साहित हैं।
इन दिनों रणबीर और दीपिका इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'तमाशा' के प्रचार में जुटे हुए हैं।
इन दोनों की जोड़ी को लोग पर्दे पर देखने खूब पसंद करते हैं और इनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। रणबीर और दीपिका इससे पहले दो फिल्मों ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘बचना है हसीनों’ में भी साथ काम कर चुके हैं।
रणबीर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। उनकी पिछली फिल्में 'बेशर्म', 'रॉय' और 'बॉम्बे वेल्वेट' पर्दे पर काफी निराशाजनक साबित रही थीं। लेकिन अब उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है और फिल्म का ट्रेलर देखते हुए लगता भी हैं कि उनकी फ्लॉप फिल्मों पर अब विराम लगने वाला है।
रणबीर और दीपिका की आगामी फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को सिनामेघरों में रिलीज की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखिए रणबीर-दीपिका की फिल्म तमाशा का ट्रेलर:-
Latest Bollywood News