मुंबई: चर्चित निर्देशक उमंग कुमार ने बताया है कि उनकी आगामी बायोपिक 'सरबजीत' में अभिनेता रणदीप हुड्डा पाकिस्तानी जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत और ऐश्वर्या राय उनकी बहन दलबीर कौर सिंह की भूमिका में होंगी। उमंग ने एक बयान में कहा, "हां ऐश्वर्य राय बच्चन और रणदीप हुड्डा मेरी अगली बायोपिक 'सरबजीत' का हिस्सा बनने जा रहे हैं।"
फिल्म दलबीर कौर के उस संघर्ष को बयां करेगी, जो उन्होंने अपने भाई को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराने के क्रम में किया। सरबजीत को गलती से भारतीय जासूस समझकर पाकिस्तान की जेल में डाल दिया गया था।
'सरबजीत' पंजाब में 70 दिनों के एक शेड्यूल में फिल्माई जाएगी। इसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने जा रही है।
Latest Bollywood News