A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी की 'बहुरूपियों' से बचने की अपील

रानी की 'बहुरूपियों' से बचने की अपील

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने पुष्टि की है कि वह किसी भी सोशल वेबसाइट पर सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके नाम से एकाउंट चला रहे 'बहुरूपियों' से सावधान रहने के लिए कहा

'बहुरूपियों' से बचने की...- India TV Hindi
'बहुरूपियों' से बचने की अपील : रानी मुखर्जी

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने पुष्टि की है कि वह किसी भी सोशल वेबसाइट पर सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके नाम से एकाउंट चला रहे 'बहुरूपियों' से सावधान रहने के लिए कहा है। रानी ने अपने मैनेजमेंट के जरिए एक बयान जारी कर जोर दिया कि वह किसी भी सोशल मीडिया नेटवर्क पर नहीं हैं।

उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया, "यह दोहराते हैं कि रानी मुखर्जी किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ना अभी हैं और ना पहले कभी रही हैं। कुछ बहुरूपिये हैं, जो उनके नाम से अलग-अलग एकाउंट चला रहे हैं, इसलिए हम आपसे भी इसी तरह नजरअंदाज करने की गुहार लगाते हैं।"

रानी की पिछली फिल्म 'मर्दानी' (2014) थी।

Latest Bollywood News