नई दिल्ली: 'मर्दानी' की अभिनेत्री रानी मुखर्जी गर्भवती है ये तो सब ही जानते है लेकिन इस बात की पूरी तरह पुष्टि तब हुई जब रानी हाली में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर देखने को मिली। पिछले साल फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा (44) के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी (37) पहली बार गर्भवती नजर आई हैं। हालिया तस्वीरों में फ्लोरल मैक्सी पहने हुई रानी का पेट बाहर की ओर दिख रहा है और इससे उनके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
रानी मुखर्जी की यह तस्वीरें उस समय खींची गई जब वो अपनी कार में बैठने जा रही थीं। तस्वीरों में आदित्य चोपड़ा भी साथ में नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंट रानी मुखर्जी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मीडिया खबरों की माने तो जनवरी 2016 में उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
पिछले काफी समय से रानी के लंदन में होने की खबर है और माना जा रहा है कि वो अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही है। प्रेगनेंसी के चलते वो लंदन में ही prenatal massage (जन्म के पूर्व मालिश) ले रही हैं। ये तो सबको पता है रानी और आदित्य चोपड़ा ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
रानी मुखर्जी की यह पहली शादी है जबकि अपने अंतर्मुखी स्वभाव के लिए जाने जाने वाले आदित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने पायल खन्ना से शादी की थी और 2009 में उनका तलाक हो गया था।
हाल ही में रानी मुखर्जी की एक तस्वीर उस समय खींची गई जब वो अपनी कार में बैठने जा रही थीं। साथ में रानी के पति आदित्य चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। रानी फ्लोरल मैक्सी पहने नजर आईं।
अगली स्लाइड में देखिए रानी को और ताजा तस्वीरें-
Latest Bollywood News