नई दिल्ली: बॉलीवुड में काफी समय से खबरें आ रही थी कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन दोनों ने कभी मीडिया के सामने इस बात को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन अब यह सारी बात खुल कर सामने आ गई है।
कैटरीना कैफ के बर्थ डे पर दोनों ने इंगेजमेंट कर ली। मिली ख़बरों से पता चला है कि उनके बर्थ-डे पर रणबीर ने कैटरीना के जन्मदिन पर उन्हें प्लेटिनम और डायमंड की रिंग गिफ्ट करते हुए अपने दिल की बात का इज़हार किया है।
ख़ास बात यह भी है कि यह सारा घटनाक्रम सलमान ख़ान की फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज़ के पिछली रात ही हुआ है। गौरतलब है कि सलमान ही कैटरीना को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लेकर आए थे।
Latest Bollywood News