नई दिल्लीः बहुत हो गई लुकी-छुपी! अब और नहीं जमाने से छिपेंगे रणवीर-दीपिका और अपने रिश्तें को एक नया नाम देकर रहेंगे। जी हां, बॉलीवुड के राम-लीला आखिरकार शादी के बंधन में बंधने को तैयारी है।
एक वेबसाईट बॉलीवुड लाईफ में छपी खबर के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादूकोण ने अपने-अपने परिवार वालों से शादी की बात कर ली है और अगर सब कुछ ठीक चलता है तो अगले साल फरवरी के महीने में ये दोनों एक-दूसरे से सगाई कर लेंगे।
वैसे रणवीर कभी भी दीपिका के प्रति अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं रहे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में हुआ IIFA अवार्ड था जहां रणवीर ने सबके सामने दीपिका को प्रपोज़ किया था।
फिल्म राम-लीला से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी और तब से ये दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल के रूप में देखें जाते है। इनकी अगली फिल्म बाजीरॉव मस्तानी है जो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही है।
Latest Bollywood News