A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर के बजाय रणवीर के साथ हॉट लगती हैं दीपिका

रणबीर के बजाय रणवीर के साथ हॉट लगती हैं दीपिका

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह का मानना है कि उनकी मित्र दीपिका पादुकोण अपने एक्स ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर के बजाय उनके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं। पर्दे पर दीपिका और रणवीर सिंह तथा दीपिका और रणबीर

रणबीर के बजाय रणवीर के...- India TV Hindi
रणबीर के बजाय रणवीर के साथ हॉट लगती हैं दीपिका

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह का मानना है कि उनकी मित्र दीपिका पादुकोण अपने एक्स ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर के बजाय उनके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं।

पर्दे पर दीपिका और रणवीर सिंह तथा दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी को पसंद करने वाले प्रशंसक अलग-अलग हैं।

हाल ही में आगामी फिल्म 'तमाशा' के प्रमोशन के दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वह पर्दे पर रणवीर या रणबीर में से किसके साथ अधिक हॉट लगती हैं?  दीपिका ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया था।

इसे भी पढ़े:- दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर

यही सवाल जब रणवीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा जाहिर है कि मेरे साथ... यह भी कोई सवाल है।

4 नवंबर को ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रमोशन के दौरान रणवीर से पूछा गया कि क्या वह वास्तविक जीवन में भी दीपिका से प्यार करते हैं तो उनका जवाब था बाजीराव और मस्तानी एक दूसरे से प्यार करते थे। हम उनकी कहानी पर्दे पर पेश कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार वर्ष 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में काम करने के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साध रखी है।

दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणवीर को बाजीराव की भूमिका में देखा जाएगा और दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में दिखेंगी जबकि प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं।

यह फिल्म 18 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा दीपिका, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तमाशा’ में साथ अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। इनकी यह फिल्म इसी साल 27 नवंबर को रिलीज की जाएगी। रणबीर-दीपिका इससे पहले दो फिल्मों ‘बचना ए हसीनों’ और ‘ये जवानी है दिवानी’ में भी साथ काम कर चुके हैं।

अगली स्लाइड में देखिए दीपिका की फिल्म 'तमाशा' की ट्रेलर:-

Latest Bollywood News