A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राकेश बापत लेंगे 'बहू हमारी रजनीकात' में करण की जगह

राकेश बापत लेंगे 'बहू हमारी रजनीकात' में करण की जगह

धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनीकांत’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। शो में निभाए गए सभी किरदारों को लोगों को प्यार मिल रहा है। लेकिन अब इसमें एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है।

RAKESH- India TV Hindi
RAKESH

मुंबई: छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनीकांत’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। शो में निभाए गए सभी किरदारों को लोगों को प्यार मिल रहा है। लेकिन अब इसमें एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हाल ही में खबर आई है कि शो में रजनी के पति का किरदार निभाने वाले करण वी.ग्रोवर अब इसमें दिखाई नहीं देंगे, बल्कि उनकी जगह अभिनेता राकेश बापट उनका किरदार निभाते हुए दिेखेंगे।

इसे भी पढ़े:- ...जब हिना खान ने समझाया विशाल को किरदार

राकेश ने एक बयान में कहा, "जब भी आप कुछ नया करते हैं तो वह चुनौतीपूर्ण होता है खासकर ऐसे शो के लिए जिसे दर्शकों ने शुरू से प्यार दिया और सराहा है। मैं पहली बार कॉमेडी करने को लेकर उत्साहित हूं और मैं जानता हूं कि यह मेरे लिए रोमांचक सफर साबित होने वाला है। एक कलाकार के तौर पर हम नई चीजों की ओर बढ़ते हैं और यह शो मेरे लिए वही करेगा।"

हिमांशु मल्होत्रा, एजाज खान और आशीष चौधरी के नामों पर विचार करने के बाद राकेश का चयन किया गया। राकेश ने कहा कि वह इस शो में अपने चरित्र में कुछ बदलाव लाकर नए अंदाज में नजर आएंगे।

'बहू हमारी रजनीकांत' में एक बेहद होशियार महिला रोबोट की कहानी को कॉमेडी के पुट के साथ पेश किया गया है। रोबोट का किरदार रिद्धिमा पंडित ने निभाया है।

Latest Bollywood News