A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश बत्रा होंगे 'द सेन्स ऑफ ऐन एंडिंग' के निर्देशक

रितेश बत्रा होंगे 'द सेन्स ऑफ ऐन एंडिंग' के निर्देशक

मुंबई: बहुचर्चित 'द लंचबॉक्स' फिल्म के निर्देशक रितेश बत्रा जूलियन बार्न्‍स के उपन्यास 'द सेन्स ऑफ ऐन एंडिंग' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसमें ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेता जिम ब्रॉडबेंट होंगे। रितेश ने एक

रितेश बत्रा होंगे 'द...- India TV Hindi
रितेश बत्रा होंगे 'द सेन्स ऑफ ऐन एंडिंग' के निर्देशक

मुंबई: बहुचर्चित 'द लंचबॉक्स' फिल्म के निर्देशक रितेश बत्रा जूलियन बार्न्‍स के उपन्यास 'द सेन्स ऑफ ऐन एंडिंग' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसमें ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेता जिम ब्रॉडबेंट होंगे। रितेश ने एक बयान में कहा, "मैं अपने पसंदीदा उपन्यासों में से एक पर फिल्म बनाने और एक कमाल की टीम के संग काम करने को लेकर रोमांचित हूं। जूलियन बार्न्‍स के किरदार और उनका काम मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं उनके एवं जिम ब्रॉडबेंट के साथ समय बिताने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं, जिनका मैं हमेशा से प्रशंसक रहा हूं।"

ब्रॉडबेंट ने 'आइरिस' फिल्म (2001) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता था। उन्हें 'टॉप्सी टुर्वी', 'मौलिन रूज', 'पेडिंगटन', 'क्लाउड एटलस', 'द आयरन लेडी' और 'हैरी पॉटर' फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

'द सेन्स ऑफ ऐन एंडिंग' की शूटिंग इस साल के अंत में ब्रिटेन में होगी।

Latest Bollywood News