मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन के जुहू स्थित दो फ्लैट में शनिवार देर रात करीब एक बजे आग लग गई। रिया इन फ्लैट में अपनी अभिनेत्री मां मुनमुन सेन के साथ रहती हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रिया से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "आग रविवार तड़के करीब एक बजे लगी। उस वक्त घर में मुनमुन के साथ उनकी बेटी रिया थीं। हालांकि, उनमें से किसी को चोट नहीं आई है।"
बताया गया है कि आग एक बेड रूम के एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के बाद लगी। देखते ही देखते आग दोनों फ्लैट में फैल गई।
बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।
Latest Bollywood News