मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को फिल्मकार रोहित शेट्टी ने एक साइकिल गिफ्ट की है। शाहरुख रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में अभिनय कर रहे। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही है। शाहरख ने कहा कि साइकिल चलाने से पिछले महीने हुए उनके घुटने के ऑपरेशन से उबरने में मदद मिलेगी।
शाहरख ने कहा कि काम पर अच्छा दिन रहा। शूटिंग में रोहित ने मुझे एक साइकिल भेंट की ताकि मेरा घुटना ठीक हो सके। अभिनेता शाहरुख के बाएं घुटने का ऑपरेशन 21 मई को मुंबई के एक अस्पताल हुआ था।
शाहरुख और रोहित शेट्टी दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2013 में एक्शन कॉमेडी फिल्म‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में साथ काम किया था। ‘दिलवाले’ में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन भी अहम भूमिका में हैं।
Latest Bollywood News