नई दिल्ली: टीवी सीरियल्स और उनके कलाकारों की इनसाइड स्टोरी और गर्मा-गरम गॉसिप के साथ फिर पेश है सांस, बहु और सस्पेंस।
पिछले कुछ दिनों से हम लगातार ला रहे हैं कई एक्सक्लूसिव कहानियां और पर्दे के पीछे के किस्से जिसे आपने काफी पसंद भी किया है।
'मेरी आशिकी तुमसे ही' की इशानी पर लग गया है खून का इल्जाम। इशानी का कहना है कि उसने किसी का खून नहीं किया है लेकिन रणबीर है कि उनकी इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है। रणबीर ये कैसी आशिकी है आपकी अगर कोई चोरी हो तो इशानी फंस जाती है और अगर कोई खून हो तो भी इशानी पर ही इल्जाम आ जाता है। कभी अपने प्यार पर यकीन करके उसका साथ दीजिए।
अब 'कुमकुम भाग्य' के अभी को ही देख लीजिए वह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी प्रग्या को छोड़कर निकल पड़े है कनाडा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने।
ऐसी ही ताजा गर्मा-गरम खबरों के लिए देखते रहिए सास, बहु और साजिश रोजाना।
Latest Bollywood News