A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हैपी बर्थडे सैफ अली खान: एक नजर 'बॉलीवुड के नवाब' की जिंदगी पर

हैपी बर्थडे सैफ अली खान: एक नजर 'बॉलीवुड के नवाब' की जिंदगी पर

नई दिल्लीः जल्द ही फिल्म फैंटम से लोगों का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का आज 45वां जन्मदिन है। सैफ उन मशहूर अभिनेतोओं की श्रेणी में शामिल हैं जिन्होंने नायक,

हैपी बर्थडे सैफ अली...- India TV Hindi
हैपी बर्थडे सैफ अली खान: एक नजर 'बॉलीवुड के नवाब' की जिंदगी पर

नई दिल्लीः जल्द ही फिल्म फैंटम से लोगों का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का आज 45वां जन्मदिन है। सैफ उन मशहूर अभिनेतोओं की श्रेणी में शामिल हैं जिन्होंने नायक, सहनायक, और खलनायक की भूमिका के जरिये सभी दर्शकों को अपना दिवाना बनाया है।

आज सैफ अली खान के जन्मदिन पर पेश हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें-

सैफ हरियाणा के पटौदी नवाब परिवार से हैं। उनका जन्म सन् 16 अगस्त, 1970 में पटौदी के नवाबों के घर हुआ था। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं।

सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और वो इस वक्त सेंसर बोर्ड की अधिकारी भी हैं।

सैफ ने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल सानावार से शुरू की थी जिसके बाद वो यूके चले गए जहां के विंचेस्टर कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

सैफ ने 1992 में फिल्‍म ‘परंपरा' से बॉलीवुड में कदम रखा था हालांकी यह फिल्‍म कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Latest Bollywood News