A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान ने करीना के साथ बच्चे पैदा करने पर ये कहा

सैफ अली खान ने करीना के साथ बच्चे पैदा करने पर ये कहा

नई दिल्ली: ‘फैंटम’ अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को तीन साल हो चुके हैं लेकिन बॉलीवुड के नवाब का कहना है कि उन्हें और उनकी पत्नी को बच्चे पैदा करने

हमें बच्चे पैदा करने...- India TV Hindi
हमें बच्चे पैदा करने की कोई जल्दी नहीं: सैफ अली खान

नई दिल्ली: ‘फैंटम’ अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को तीन साल हो चुके हैं लेकिन बॉलीवुड के नवाब का कहना है कि उन्हें और उनकी पत्नी को बच्चे पैदा करने की कोई जल्दी नहीं है। अभिनेता ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे पिता बनने की कोई जल्दी नहीं है..वह (करीना) जब भी तैयार होंगी तब देखेंगे।’ करीना ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा था कि वह मां बनना चाहती हैं लेकिन अगले दो-तीन साल में ऐसा नहीं चाहेंगी। सैफ की अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे हैं।

अक्तूबर 2012 में सैफ से शादी करने वाली करीना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उनकी आखिरी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ बंपर हिट साबित हुई।

‘फैंटम’ फिल्म के अभिनेता ने कहा कि करीना ब्लॉकबस्टर और अच्छे किरदारों वाली छोटे बजट की फिल्मों में संतुलन बनाने में सफल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके लिए अपनी अच्छी एवं छोटी भूमिकाओं वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों और अपने इर्द गिर्द घूमने वाली कम बजट की फिल्मों में संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बहुत सही संतुलन बनाया है। मैं इससे खुश हूं।’

सैफ का कहना था कि वो चाहते है कि करीना फिल्म जब वी मैट जैसे रोमांटिक रोल अदा करे। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि “करीना उनके बच्चों- इब्राहिम और सारा के साथ बहुत अच्छे से घुल मिल जाती है और वैसे ही मेरा उनकी बहन करिश्मा और मां बबीता के साथ रिश्ता है।

सैफ अली खान की फिल्म फैंटम ने भी बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Latest Bollywood News