A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलीम खान ने कहा पाकिस्तान नहीं अफगानिस्तान जाना पसंद करूंगा

सलीम खान ने कहा पाकिस्तान नहीं अफगानिस्तान जाना पसंद करूंगा

नई दिल्लीः याकूब मेमन की फांसी के खिलाफ बोलने वाले सलमान खान को अब भी लोगों के आक्रोश का समना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा

सलीम खान ने दिया सलमान...- India TV Hindi
सलीम खान ने दिया सलमान के खिलाफ खड़े प्रदर्शनकारियों को जवाब

नई दिल्लीः याकूब मेमन की फांसी के खिलाफ बोलने वाले सलमान खान को अब भी लोगों के आक्रोश का समना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा था कि सलमान खान जैसी हस्तियों को पाकिस्तान चला जाना चाहिए।

इसके जवाब में सलमान के पिता सलीम खान ने एक कार्यक्रम में कहा, "'मैं अफगानिस्तान से आया हूं। तो अब मेरे घर के सामने मोर्चे आते हैं वे नहीं कहेंगे कि पाकिस्तान जाओ। वो अगर मुझसे दरख्वास्त करें कि अफगानिस्तान जाओ तो मैं चला जाउंगा, आज भी हमारे बहुत अच्छा ताल्लुकात है।''

सलीम खान ने जिस कार्यक्रम में ये बयान दिया था उस कार्यक्रम में उन्हीं के बगल में महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

सलमान खान के घर के बाहर वीएचपी के अलावा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन किया था। सलीम खान ने आगे कहा, "लोग मुझे कहते है मैं आजकल लिखता क्यों नहीं हूं? तो मैंने कहा, लिखेंगे आराम से। थोड़ा सा आराम मिलेगा तो। अभी तो ऐसा चल रहा है कि यहां केस चल रहा है, वहां केस चल रहा है। घर के प्रॉब्लम हैं।"

अगली स्लाइड में जानिए उन्होंने और क्या कहा-

Latest Bollywood News