नई दिल्ली: सलमान खान बॉलीवुड में करीब तीन दशक गुजार चुके हैं और व्यावसायिक फिल्मों के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल हो चुके है। लेकिन दबंग सलमान का कहना है कि वह अब भी नखरें करते हैं।
उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक छोटी बच्ची हर्शाली मल्होत्रा है जो पाकिस्तान की रहने वाली होती है। और भारत में गुम हो गई है जिसे बाद में सलमान वापस घर पहुंचाने के मिशन में जुट जाते हैं।
कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार शाम लॉन्च करने के बाद सलमान ने कहा, "वह छोटी सी बच्ची इतनी प्यारी है कि उसके साथ काम करने में मजा आता है। वह अविश्वसनीय है। वह बहुत नखरें करती है लेकिन वह छोटी है इसलिए ठीक है। मैं तो इस उम्र में नखरे करता हूं।"
क्या आप जानते है कि हर्शाली मल्होत्रा एक मॉडल रह चुकी है।
अगली स्लाईड में जानिए इस छोटी सी परी के बारे में-
Latest Bollywood News