मुंबई: सलमान खान की बजरंगी भाईजान बॉक्स आफिस पर अब तक 311 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और फिल्म के मुख्य अभिनता फूले नहीं समा रहे है। लेकिन सलमान खान से पहले इस फिल्म की पेशकश आमिर खान को की गई थी। इसका खुलासा खुद दबंग खान ने किया था।
आमिर खान ने खुद न कर सलमान का नाम सुझाया और इस तरह यह उनकी झोली में आ गई। जानकारी के मुताबिक, 'बजरंगी भाईजान' की पटकथा लिखने वाले 'बाहुबली' के निर्देशक एस.एस. राजामौली के पिता के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने सबसे पहले इसे आमिर को सुनाया था, न कि सलमान को।
'बजरंगी भाईजान' की सफलता पर एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में सलमान से जब पूछा गया कि क्या इसकी पेशकश पहले आमिर को हुई थी तो उन्होंने कहा, "हां, आमिर ने मुझे बताया कि प्रसाद उनके पास गए थे और उन्होंने उन्हें मेरे पास भेज दिया। यह आमिर साहब की उदारता है।"
खबर के मुताबिक, आमिर को प्रसाद की पटकथा से कुछ समस्या थी और उन्होंने इसमें बदलाव करने के लिए कहा था, लेकिन प्रसाद इसके लिए तैयार नहीं हुए।
अगली स्लाइड में जानिए आमिर के बाद प्रसाद ने किसको सम्पर्क किया-
Latest Bollywood News