मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच जंग को खत्म हुए भले ही काफी समय हो चुका है लेकिन उनके फैंस अब भी बंटे हुए है। एक सर्वे के मुताबिक पता चला है कि सलमान खान ने शाहरुख खान को सबसे आर्कषक व्यक्तित्व की सूची में पीछे छोड़ दिया है। ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआर) ने 16 शहरों में सर्वेक्षण कराया, जिसके मुताबिक 'बजरंगी भाईजान' के अभिनेता भारत के सबसे आर्कषक व्यक्तित्व बन गए हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे अभिनेताओं को पछाड़ दिया है।
खुद को बांड इंटेलीजेंस कंपनी बताने वाली टीआरए की सूची में सलमान खान के बाद, अमिताभ बच्चन (72) और शाहरुख खान (49) हैं। महिलाओं में सबसे आगे अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं और कैटरीना कैफ चौथे नंबर पर हैं। इस साल की सूची में दीपिका के बाद महेंद्र सिंह धौनी, राहुल द्रविड़, रणबीर कपूर, हेमा मालिनी, सचिन तेंदुलकर, आमिर खान और विराट कोहली हैं।
सूची में सिनेमा और खेल जगत की कुल 11 हस्तियों को शामिल किया गया है। टीआरए के सीईओ एन. चंद्रमौलि के अनुसार, "हम अक्सर शारीरिक सुंदरता को आर्कषक मान लेते हैं, सच तो यह है कि आर्कषण के चार तत्व हैं- समझदारी, भावना, आकांक्षा और व्यवहार।"
ये बात तो माननी पड़ेगी कि आकर्षण सिर्फ शारीरिक सुंदरता से नहीं आती। सभी सितारे इससे परिचित है और उक्च लिखित चार तत्वों से परिपूर्ण भी हैं। लेकिन पहले स्थान पर दो लोग नहीं हो सकते और इसलिए फिलहास सलमान खान आर्कषक व्यक्तित्व की सूची में सबसे ऊपर हैं।
अगली स्लाइड में भी पढ़ें-
Latest Bollywood News