A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बांटे कश्मीरियों को टीवी

सलमान खान ने बांटे कश्मीरियों को टीवी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए मशहूर है। अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए सलमान कुछ समय पहले कश्मीर में थे। जहां शू़टिंग के लिए उन्होंने लोगों में

सलमान खान ने बांटे...- India TV Hindi
सलमान खान ने बांटे कश्मीरियों को टीवी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए मशहूर है। अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए सलमान कुछ समय पहले कश्मीर में थे। जहां शू़टिंग के लिए उन्होंने लोगों में काफी उत्साह देखा। शूटिंग के दौरान उन्हें लोगों के करीब जाने का मोका मिला और उनसे बहुत बातें भी हुई तब वहां के लोगों ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में देखना बेहद पसंद है। लेकिन वहां न तो आसपास कोई थियेटर है और न ही उनके पास इतने पैसे है कि वह टीवी खरीद सकें। बस फिर क्या था सलमान ने तुरंत अपनी टीम को कहा कि सभी के घरों में जल्द से जल्द टीवी लगवाए जाएं।


इससे पहले भी सलमान अपनी दरियादिली कश्मीर पर दिखा चुके है। कुछ वक्त पहले सलमान वहां एक बुजुर्ग महिला से मिले थे जिसके घर की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। तब सलमान ने उनका घर ठीक करवाया था और यही नहीं उनके पोते को भी स्पॉट बॉय का काम दिलवाया।

इससे पहले सलमान ने कश्मीर में चार बच्चों का खर्चा उठाने की भी जिम्मेदारी ली थी।

शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने भी अपने कुछ कपड़े और गहने कश्मीरी लड़कियों को दान किए थे।

Latest Bollywood News