नई दिल्लीः सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 3 दिन के अंदर 100 करोड़ रुपए का जादूई आंकड़ा पार कर लिया है। बजरंगी भाईजान के बाद सलमान खान के लिए ये दूसरी बड़ी उपलब्धि है जो आज तक किसी भी सितारे ने नहीं हासिल की है। ये पहली बार हुआ है कि किसी सितारे की दो फिल्मों ने एक ही वर्ष में 100 करोड़ रुपए की कमाई की हो। ये भी पढ़ें- प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 101.47 करोड़, बनी साल की दूसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने शनिवार तक 101.47 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। केवल तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये चौथी भारतीय फिल्म है। इसी के साथ दबंग खान ने अपने एक रिकॉर्ड को और मजबूती किया है। सलमान पहले ही बजरंगी भाईजान के साथ 100 करोड़ के क्लब के बादशाह बन चुके थे। जी हां, अगर आपको याद हो तो खान आठ सुपरहिट फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब के सरताज पहले ही बन गए थे। लेकिन अब इस गिनती में प्रेम रतन धन पायो की वजह से इजाफा हुआ है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए बताया है कि, "जब 100 करोड़ क्लब की फिल्मों की बात होती है तो सलमान खान का स्कोर सर्वाधिक है। प्रेम रतन धन पायो उनकी नौवीं फिल्म हैं जो इस क्लब में शामिल हुई है। फिल्म रेडी (120 करोड़ कुल कमाई), बॉडीगार्ड (142 करोड़), दबंग (145 करोड़), एक था टाईगर (198 करोड़), दबंग 2 (158.50 करोड़), जय हो (111 करोड़), किक (233 करोड़) बजरंगी भाईजान (320 करोड़) के बाद प्रेम रतन धन पायो के साथ बॉलीवुड के दबंग खान 100 करोड़ क्लब की सूची में सबसे ऊपर बरकरार हैं। बाकी सितारों का क्या है हाल? जानिए- शाहरुख खान- सलमान खान के बाद शाहरुख खान सबसे ज्यादा 100 करोड़ की कमाई वाली फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं। जल्द ही दिलवाले में अपना जादू बिखेरने वाले किंग खान की रावन (115), डॉन 2 (106 करोड़), जब तक है जान (120.65 करोड़), चेन्नई एक्सप्रेस (226.70 करोड़), हैपी न्यू ईयर (203.30 करोड़) जैसी 5 फिल्में बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी हैं। अगली स्लाईड में जानिए कौन हैं तीसरे पायदान पर- अजय देवगन दृश्यम अभिनेता अजय देवगन की कोई भी फिल्म हालांकि बॉलीवुड के खान की फिल्मों की तरह 200 करोड़ के क्लब में नहीं पहुंची है, लेकिन 100 करोड़ क्लब की फिल्मों की गिनती करें को अजय देवगन ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर से आगे हैं। इसकी वजह गोलमाल 3 (107 करोड़), सिंघम रिटर्न्स (141 करोड़), सन ऑफ सरदार (105.03 करोड़), बोल बच्चन (102 करोड़), सिंघम (100 करोड़) जैसी पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना है। अगली स्लाईड में जाने कि आखिर आमिर खान इस मुकाबले में पीछे क्यों रह गए हैं- आमिर खान हालांकि आमिर खान की सिर्फ 4 फिल्में है लेकिन हर फिल्म के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 100 करोड़ कमाने वाली गजनी भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म थी। उसके बाद 3 इडियट्स ने बॉक्स आफिस पर डबल धमाका किया था 200 करोड़ का क्लब खोलकर। धूम 3 जब सिनेमाघरों में आई तब उसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 280 करोड़ कमाए थे। पिछले साल आई पीके ने तो मानो अलग ही मुकाम हासिल कर लिया था। बॉलीवुड के 300 करोड़ के क्लब के बाद भी पीके रुकी नहीं और धमाकेदार 330 करोड़ रुपए कमा लिए। ऋतिक रोशन बैंग बैंग (181.03 करोड़), क्रिश 3 (240.50 करोड़) और अग्निपथ (113 करोड़) के साथ पांचवे पायदान पर हैं। अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन भी तीन-तीन फिल्मों के साथ पांचवे पायदान पर बरकरार हैं। खिलाड़ी कुमार की राउडी राठौड़ (131 करोड़), हाउसफुल 2 (114 करोड़) और हॉलीडे (112 करोड़) ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की वहीं जूनियर बी की बोल बच्चन (102 करोड़), धूम 3 (280 करोड़) और हैपी न्यू ईयर (204 करोड़) इस क्लब में शामिल हुई थीं। अगली स्लाईड में जानिए 100 करोड़ क्लब के बाकी मेम्बर्स के बारे में, देखिए पूरा chart-