A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के प्रशंसक ने जान देने की कोशिश की

सलमान के प्रशंसक ने जान देने की कोशिश की

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के एक प्रशंसक ने बॉम्बे हाईकोर्ट के परिसर में उस समय जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जब 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में सलमान की जमानत याचिका

सलमान के  एक प्रशंसक ने...- India TV Hindi
सलमान के एक प्रशंसक ने की जान देने की कोशिश

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के एक प्रशंसक ने बॉम्बे हाईकोर्ट के परिसर में उस समय जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जब 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ित को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनके हजारों प्रशंसक जमा हैं।

इधर, दक्षिण मुंबई स्थित बंबई उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति ए.एम. थिपसे ने सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है।

प्रशंसकों की भारी भीड़, हस्तियों और मीडिया दलों के कारण दोनों जगहों पर कड़ी सुरक्षा है।

Latest Bollywood News