नई दिल्ली: ब्रिटिश 'आइटम गर्ल' स्कारलेट विल्सन जिन्होंने हाल ही में 'दबंग' खान सलमान को डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखलाजा रीलोडेड' में इम्प्रेस किया था, जल्द ही राजीव खंडेलवाल के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। स्कारलेट ने एक इंटरव्यू में बताया, “दो हफ्ते पहले ‘झलक दिखलाजा रिलोडेड’ में सलमान ने मुझे बताया था, ‘मुझे पता था कि तुम उस वक्त काफी छोटी थी, लेकिन अब समय सही है’।”
जब सलमान शो पर आए थे तो स्कारलेट की परफार्मेंस से वो काफी इंप्रेस थे और उन्होंने ऑडियन्स को ये भी बताया था कि उन्होंने कुछ साल पहले स्कारलेट को एक फिल्म ऑफर की थी। स्कारलेट ने उस ऑफर को ये कहकर ठुकरा दिया था कि वो अभी काफी छोटी हैं अभिनय के लिए। स्कारलेट अभी अपने आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। वो बाहुबली और साउथ सिनेमा की कई और फिल्मों में आइटम सॉन्ग से लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।
राजीव खंडेलवाल के साथ अपनी फिल्म 'वो आदमी बहुत कुछ जानता है' की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “मेरी फिल्म की लगभग आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी मैं झलक दिखलाजा के खत्म होने के बाद पूरी कर लूंगी। ये फिल्म 1960 के दशक पर आधारित है जिसमें मैं हेलन का रोल अदा कर रही हूं। गणेश हेगड़े ने फिल्म के सभी गानों को कोरियोग्रॉफ किया है और वो सभी लाजवाब हैं।“
अपने व्यस्त स्केड्यूल के चलते वो अभी किसी और ऑफर को कुबूल नहीं कर पा रही है। अगली स्लाइड में देखें उनकी तस्वीरें और जानिए और क्या कहना ही स्कारलेट का-
Latest Bollywood News