A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस 9: पूर्व विजेताओं ने सलमान द्वारा विजेता चुने जाने पर किया खुलासा

बिग बॉस 9: पूर्व विजेताओं ने सलमान द्वारा विजेता चुने जाने पर किया खुलासा

नई दिल्ली:- सलमान खान का शो 'बिग बॉस 9' वैसे तो हर सीजन में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है, लेकिन इन दिनों ये किसी और वजह से भी चर्चा का विषय बन गया

बिग बॉस 9: पूर्व...- India TV Hindi
बिग बॉस 9: पूर्व विजेताओं ने सलमान के पक्षपात होने पर किया खुलासा

नई दिल्ली:- सलमान खान का शो 'बिग बॉस 9' वैसे तो हर सीजन में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है, लेकिन इन दिनों ये किसी और वजह से भी चर्चा का विषय बन गया है। पिछले दिनों बिग बॉस के घर से बाहर हुए वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी पुनीत वशिष्ठ ने शो के बारे में एक बड़ा खुलासा किया था।

उन्होंने बताया था कि, "शो में सलमान खान निर्णय लेते हैं कि कौन विजेता होगा, मैं ये नहीं कहता कि यह शो स्क्रिप्टेड है लेकिन शो में रहने के लिए सलमान का पसंदीदा होना बहुत जरूरी है। इस साल सलमान, मंदाना करीमी को ही बिग बॉस 9 का घोषित करेंगे जैसा कि पिछली बार उन्होंने अपने फेवरेट गौतम गुलाटी को  चुना था।"

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: ऋषभ पर लगा sexual abuse का आरोप, कंवलजीत ने उठाया मंदाना पर हाथ

इस बारे में बिग बॉस के बाकी विजेता गौतम गुलाटी, गौहर खान, जूही परमार और उर्वशी ढोलकिया से बात की गई और उन्होंने समलान खान के बारे में कई बाते साफ की। जानिए इन्होंने क्या कहा-

गौतम गुलाटी:- गौतम से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि, "ये शो बहुत ज्यादा पेचिदा है, शो के प्रतिभागी रह चुके आर्य बब्बर जो चर्चित बब्बर परिवार से हैं उन्हें भी बिग बॉस के घर में मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ा था। अगर शो सलमान के निर्णय पर आधारित होता तो वह आर्य बब्बर को ही विजेता बनाते।"

इसके बाद गौतम ने कहा कि, "मुझे पुनीत की इन बातों में कोई सच्चाई नहीं लगती कि सलमान, मंदाना को शो का विजेता बनाना चाहते हैं। यह आप पर निर्भर है कि घर के अंदर आप तनाव वाली स्थिति में भी कैसे खुद को शांत रख पाते हैं। सलमान खान क्यों किसी को भी विजेता बनाने का निर्णय लेंगे? अगर ऐसा होता तो अब वह निर्माता है और मुझे वो अपनी फिल्म में हीरो के रूप में ले सकते थे। शो में कौन विजेता रहेगा यह सिर्फ जनता का निर्णय होता है। सलमान शो में केवल होस्ट हैं जो अपनी राय हमारे सामने रखते हैं।"

अगली स्लाइड में देखिए और किस विजेता ने क्या सलमान खान के बारे में:-

Latest Bollywood News